फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों की सफाई व व्रती महिलाओं की सुरक्षा करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। छठ पूजा के मद्देनजर नदी के घाटों की सफाई करने सहित अन्य व्यवस्था के लिए स्वच्छ गोमती अभियान ने मंगलवार को डीएम व ईओ को पत्रक सौंपा। जिसमें घाटों की सफाई कराने, वैरिकेडिंग करने, महिलाओं को कपड़ा बदलने के लिए सुरक्षित स्थान बनाने, सचल शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने व पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने कहा कि छठ पूजा प्रारंभ हो गई। व्रती महिलाएं नदियों के घाटों पर पूजा अर्चना करती हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए घाटों की सफाई कराने आदि की मांग की गई है। जिससे व्रती महिलाओं को पूजा के दौरान परेशानी न हो। संयोजक डा.राजवीर सिंह व महामंत्री विकास शर्मा ने कहा कि प्रमुख पर्वो में से एक छठ पर्व भी है। पूरी श्रद्घा व पवित्रता के साथ इस पर्व को मनाया जाता है। इस लिए गोमती अभियान द्वारा पिछले वर्ष से अधिक सुविधाएं व चाक चौबंद व्यवस्था दी जाएगी। पत्रक देने वालों में राजेंद्र विश्वकर्मा, बृजेश मौर्य, अंकित मौर्य, संतोष, डा.कमलेश निषाद, बलराम, चंदन, सूरज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें