शाहगंज। स्थानीय तहसील के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें कलेक्ट्रेट अधिवक्ता सुनील कुमार मौर्या के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस अवसर पर शाहगंज अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भारत यादव, महामंत्री रामजी चौरसिया,लालता प्रसाद यादव, सुरेंद्र बहादुर सिंह, राजीव सिंह, मोहम्मद सारिक, नवल किशोर, जेबी सिंह, अवधेश यादव, कफील अहमद आदि मौजूद रहे।