फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक को ससुराल में पेड़ से बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के पनौली गांव के पास सोमवार को स्कूल बस चालक की उसके ही ससुराल वालों ने पेड़ से बांधकर पिटाई की। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी पर बस चढ़ा दिया था जिससे उसका पैर टूट गया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के नकबी पिलकिछा गांव निवासी लालमनि गौतम एक स्कूल की बस चलाता है। उसकी ससुराल पनौली में है। सोमवार को वह स्कूली बच्चों को छोड़ने पनौली गांव गया था जहां ससुराल के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। नकबी निवासी लालमनि की शादी पनौली गांव के संतलाल की पुत्री सरिता के साथ कई वर्ष पूर्व हुई थी। दम्पती में आपसी विवाद के चलते न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। बताया जाता है कि लालमनि सोमवार को स्कूली बच्चों को छोड़ने पनौली गया था। वहां उसकी पत्नी सरिता गाड़ी रोकने के लिए आगे खड़ी हो गई। आरोप है कि इस दौरान लालमनि ने उसके ऊपर बस चढ़ा दी जिससे सरिता का पैर टूट गया। इस बात की जानकारी होने पर गांव के लोगों लालमनि को बंधक बनाकर लाठी डंडे से पीटा। महिलाओं ने जाम लगाकर यूपी 100 पुलिस की गाड़ी को रोक दिया। पुलिस बल के पहुंचने के बाद लालमनि को घायल अवस्था में थाने पर लाया गया। घायल सरिता का इलाज शाहगंज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें