फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 फीसद प्रार्थना पत्रों का नहीं हो सका निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। तहसील दिवस पर मंगलवार को जिलाधिकारी ने मड़ियाहूं तहसील में एक सप्ताह में ओडीएफ का लक्ष्य पूरी नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने और केराकत में अपर आयुक्त प्रशासन ओमप्रकाश चौबे ने लगातार तीसरी बार तहसील दिवस पर अनुपस्थित डिप्टी सीएमओ के खिलाफ शासन को पत्र लिखने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया। सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में 90 फीसदी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हो सका है। कुल आए 602 प्रार्थना पत्रों में से मात्र 61 प्रार्थना पत्रों का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो विकलांगों का प्रमाणपत्र बनाया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने मड़ियाहूं तहसील में समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 126 प्रार्थना पत्र आए जिसमें 13 का निस्तारण किया गया। उन्होेंने एक सप्ताह में योजनाओं का लक्ष्य नहीं पूरा करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने की बात कही। बीएसए डा. राजेंद्र प्रसाद सिंह को प्राथमिक विद्यालयों में 31 दिसंबर तक शिक्षा गुणवत्ता में सुधार न करने वाले सेवा से हटाने का निर्देश दिया। एक सप्ताह में ओडीएफ का लक्ष्य नहीं पूरा करने वाले एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दिया जाए। एसओसी संजय राय को 150 ग्राम के नक्से बोर्ड को न भेजने वाले पहले तैनात अधिकारियों के विरुद्ध चकबंदी आयुक्त को कार्यवाही के लिए पत्र भेजने, डीएसओ अजय प्रताप सिंह को कोटे की दूकानों पर वितरण के समय नहीं कराने वाले पर्यवेक्षण अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।
केराकत: एसडीएम जगदंबा सिंह ने केराकत तहसील सभागार में समस्याएं सुनीं। कुल 140 प्रार्थना पत्रों में से आठ का निस्तारण हो सका। इसी बीच अचानक अपर आयुक्त प्रशासन ओमप्रकाश चौबे भी पहुंच कर समीक्षा की। लंबित प्रार्थना पत्र पर अधिकारियों की क्लास ली। डिप्टी सीएमओ के लगातार तीन बार से गैरहाजिर होने पर नाराजगी जताते हुए कार्यवाही के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मछलीशहर: उपजिलाधिकारी विमल कुमार दूबे ने मछलीशहर तहसील सभागार में समस्याएं सुनी। इस दौरान आए कुल 64 शिकायतों में से सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बदलापुर: सीआरओ राम सिंह ने बदलापुर तहसील में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल आए 56 शिकायती पत्रों में से मौके पर आठ का निस्तारण किया गया। शाहगंज: एडीएम वित्त व राजस्व रमेश प्रसाद मिश्र ने शाहगंज तहसील के निर्माणाधीन हाल में लोगों की समस्याएं सुन कर निस्तारित किया। इस कुल आए 131 प्रार्थना पत्रों में 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शनी ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया। इस दौरान कुल आए 85 आवेदन पत्रों में से 15 का निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें