सिकरारा। केएन सिंह इंटर कालेज बाकी में रविवार को क्विज सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में 7वीं कक्षा के कार्तिकेय मिश्र विजेता व आयुष उपविजेता रहे। वहीं प्रतियोगिता में नेताजी सुभाष टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों के 25 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
उन्होंने छात्रों को आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ अध्ययन करें ।भविष्य में उन्हें कड़ी टक्कर मिलने वाली है । उन्होंने गुरुजनों से अपील किया कि वे बच्चों में छिपी प्रतिभाओं की पहचान कर उसे निखारें । अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चो का सर्वांगीण विकास होने के साथ ही उसमें आगे बढ़ने की होड़ लगी रहती है। विशिष्ट अतिथि व असिस्टेंट कमिश्नर विपिन गुप्त ने भी प्रतिभागियों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछने के साथ ऐसे कार्यक्रमो के आयोजनों पर जोर दिया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक प्रह्लाद सिंह ने मुख्यअतिथि को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डा. मनोज कुमार सिंह ने सभी आगंतुको का स्वागत किया।