दीवाली के मद्देनजर ओलंदगंज में स्थापित लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा
जौनपुर। दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। पूजा पंडालों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाएं पहुंचने लगी है। लोग अपने-अपने घरों और दुकानों की साफ सफाई में जुट गए हैं। शहर के ओलंदगंज स्थित फलवाली गली में लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा पंडाल में पहुंच गई है। धन तेरस के दिन हवन पूजन के बाद मूर्तियां का पट दर्शन पूजन के लिए खोल दिया जाएगा। दिपावली की तैयारी में शहर से लेकर गांव तक लोग जुट गए हैं। जगह-जगह पंडाल बनकर तैयार है। कहीं-कहीं तो प्रतिमाएं भी पहुंच गई है। चारों तरफ दिपावली की धूम है।