फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती महोत्सव

विज्ञापन
गोमती महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
विज्ञापन
जौनपुर। आदि गंगा गोमती के प्रतिमा विसर्जन घाट पर रविवार को आयोजित गोमती महोत्सव में विभिन्न जनपदों से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। भजन और गीत प्रस्तुत कर लोगों को मुग्ध किया। नहीं गोमती आरती के दौरान 1111 दीप प्रज्ज्वलित किए गए जिससे घाट रौशन हो उठा। इस दौरान लोगों ने गोमती को निर्मल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मां फाउंडेशन व विद्या डेंटल हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गोमती महोत्सव का उद्घाटन नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, दिनेश टंडन, इंद्रभान सिंह इंदू, उद्योगपति अशोक सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गोमती आरती के दौरान अतिथियों के साथ नितेश सिंह ने आदि गंगा गोमती को निर्मल बनाने का संकल्प लेते हुए 1111 दीप दान किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि आदि गंगा गोमती हमारे लिए न सिर्फ एक नदी है बल्कि हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र भी है। इसके किनारे बसे लाखों परिवारों की जीवन रेखा के समान है। ऐसे में गोमती अविरल धारा को निर्मल बनाए रखने का संकल्प हर व्यक्ति को लेना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे दिनेश टंडन, सीएमओ डा. ओपी सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू, उद्योगपति अशोक सिंह, कोतवाल शशिभूषण राय ने कार्यक्रम की सराहना की। कृष्णा मिश्रा ग्रुप ने सामूहिक रूप से राधा-कृष्ण की लीला का मंचन किया। वहीं रोहित रेमो ग्रुप ने डांस प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। बिरहा गायक नगीना यादव ने शहीद राजेश सिंह को गीत के माध्यम से स्वरांजलि अर्पित की। अंतरराष्ट्रीय कौव्वाल दिलशाद बच्चा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इसके अलावा पवन छोटू ने शिव तांडव, जित्तू यादव ने बिरहा, पारूल नंदा ने लोकगीत व कजरी प्रस्तुत किया।
व्यवस्था में अवधेश श्रीवास्तव, जिगनेश मौर्य, चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा, सत्येंद्र सोनकर, स्वागत शुधांशु सिंह, अनुज विक्रम सिंह, अजय यादव, मनोज प्रेमी व विकास यादव ने किया। इस अवसर पर ऋषि सिंह क्षेम, अमित यादव, विजय सिंह, उदित नारायण सिंह, संतोष सिंह, हिमांशु पाठक आदि उपस्थित रहे। संचालन सलमान शेख व संतोष यादव ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक पप्पू माली व महफूज अली ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें