फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता व सरकार के बीच रीढ़ है कर्मचारी-गिरीश

विज्ञापन
राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के अधिवेशन में संबोधित करते नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव
विज्ञापन
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव शनिवार को साहू धर्मशाला में संपन्न हुआ। जिसमें उपेंद्र प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष, विजय कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमला प्रसाद पांडेय को मंत्री व अली अहमद खां को संप्रेक्षक चुना गया। साथ ही तीन नंबर को निकले वाले बाइक जुलूस को सफल बनाने की अपील की गई।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी जनता व सरकार के बीच की रीढ़ है। कर्मचारी हितों के लिए सरकार हमेशा तैयार है। विशिष्ठ अतिथि परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत ने कहा कि एकता में ही कर्मचारियों का हित है। संगठन से ही हम सभी को बल मिलेगा।महामंत्री अतुल मिश्र ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने ,ठेकेदारी प्रथा बंद करने व केंद्र के समान भत्ता देने पर जोर दिया। डा.केके सचान ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर ही हक की लड़ाई में जीत मिल सकती है। कर्मचारियों को संगठन की मजबूती के लिए काम करने की आवश्यक्ता है। कार्यक्रम का संचालन परिषद के मंडलीय अध्यक्ष आनंद मिश्र ने किया। इस मौके पर विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह, टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक रघुराज सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, डा.ओपी सिंह, डा.एसके पांडेय, डा.विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें