खेतासराय। दोनों समय सफाई का दबाव डाले जाने से नाराज नगर पंचायत खेतासराय के ठेका सफाई कर्मी गुरुवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान दोनों शिफ्ट में सफाई कराने का दबाव डालने के विरोध किया। साथ ही एक शिप्ट में सफाई कराने की मांग की। वहीं सफाई नहीं होने से नगर में गंदगी ज्यों की त्यों पड़ी रही।
वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत में कुल 40 ठेका सफाई कर्मी और सात संविदा सफाई कर्मी हैं ।इन्हीं कंधे पर पूरो नगर पंचायत के सफाई की जिम्मेदारी है। उनके द्वारा एक मीटिंग नगर पंचायत की सफाई की जाती थी। लेकिन नगर पंचायत द्वारा अब दो शिफ्टों में नगर की सफाई का दबाव डाला जा रहा है। जिसका उनके द्वारा विरोध किया जा रहा है। सफाई कर्मी शकील, विजय, नूर मोहम्मद, शहजादे व सोनू आदि का कहना है की नगर पंचायत प्रशासन द्वारा हम लोगों को संविदा कर्मियों से कम वेतन दिया जा रहा है। दूसरी ओर दो शिफ्टों में सफाई करने का दबाव डाला जा रहा है। इस बारे में नगर पंचायत के अधीशासी अधिकारी अमित कुमार ने कहा की शासन से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत दो शिफ्ट में काम करने का निर्देश है । इसी के तहत सफाई कर्मियों को दो शिफ्ट में काम करने का निर्देश ठेकेदार के माध्यम से दिया गया है ।