फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

217 किसानों को बाटां गया कर्ज माफी प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को फसली ऋण माफी प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 217 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद डा. केपी सिंह ने लाभार्थियों में कर्ज माफी प्रमाण पत्र वितरित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो किसानों व गरीबों की सच्ची हितैषी है। किसानों को हित के लिए जो भी चुनावी वादे किए गए थे। उसे सरकार पूरा कर रही है। जिसमें कर्ज माफी का जो संकल्प लिया गया था। जिसे पूरा करके सरकार दिखा दिया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने लाभकारी योजनाओं के लाभ दिलाने में कभी भी भेदभाव नहीं किया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2022तक सभी गरीबों का अपना मकान व किसानों की आय दुगना करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडियो जयेश सिह व संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विजय तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें