फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी शासन में ठप हो गया है विकास का पहिया: मुनकाद

विज्ञापन
बसपा की मंडलीय बैठक को संबोधित करते प्रभारी मुनकाद अली
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा शासन में विकास का पहिया ठप पड़ गया है। अपने चुनावी वादे को भूलकर भाजपा जनता को बेमतलब के मुद्दों में उलझाए हुए है। महंगाई, बेपटरी हुई कानून व्यवस्था को देखकर लोगों को बसपा का शासन काल याद आ रहा है। ये बातें राज्य सभा सांसद व बसपा के जोन प्रभारी मुनकाद अली ने गुरुवार को शहर के रुहट्टा स्थित शाश्वत वाटिका में आयोजित बसपा की मंडलीय बैठक में कहीं।
विज्ञापन

बैठक में आजमगढ़ के आईटीआई मैदान पर 24 अक्तूबर को होने वाली बसपा की जन चेतना रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने कहा कि प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा कर के सत्ता में आई भाजपा सरकार किसी को नौकरी तो नहीं दे सकी लेकिन नोटबंदी और जीएसटी के नाम पर लाखों लोगों को बेरोजगार जरूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। लूट, हत्या, दुराचार की घटनाएं आम हो गई हैं। इस सरकार से जनता ऊब चुकी है। आगामी चुनाव में इसका लाभ बसपा को मिलेगा। उन्होंने में होने वाली पार्टी की जन चेतना रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में तय हुआ कि प्रत्येक विधानसभा से कम से कम 25 हजार कार्यकर्ता रैली में पहुंचेंगे। रैली को बसपा मुखिया मायावती संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की ऐतिहासिक धरती पर होने वाली बसपा की रैली से ही भाजपा को केंद्र और प्रदेश की सत्ता से उखाड़ने की शुरूआत होगी। बैठक को जोन प्रभारी अशोक गौतम, शोभनाथ चौधरी, कालीचरण राजभर ने भी संबोधित किया। मंडलीय बैठक में गाजीपुर के जिलाध्यक्ष विनोद बागड़े, चंदौली के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल, वाराणसी के जिलाध्यक्ष दीपचंद्र राम, जौनपुर के जिलाध्यक्ष सिरजू प्रसाद बाबा, डा. हंसराज भारती, पूर्व एमएलसी वीरेंद्र चौहान, पूर्व एमएलसी शिवबोध राम, महेंद्र राव, ज्ञानसागर अंबेडकर, डा. लालबहादुर सिद्धार्थ, दिनेश टंडन, उर्मिला राज, डा. जेपी सिंह, अमरजीत गौतम, अनिल शर्मा, मुन्ना साहनी, संजीव भारती, केके विश्वकर्मा, शंभूनाथ, दीनानाथ राजभर, मिर्जा जावेद सुल्तान, प्रेमचंद्र विश्वकर्मा, राजेश जायसवाल समेत सभी विधानसभा अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें