काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक, शिक्षिकाएं
जौनपुर। जौनपुर पब्लिक स्कूल एसोशिएशन ने नेहरू बालोद्यान मीरा भवन में एकत्रित होकर गुरुवार को काली पट्टी बाधकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में रोज आ रही नई नई गलत सरकारी नीतियों एवं प्राइवेट स्कूलों में बढ़ रहे सरकारी दखल बर्दास्त से बाहर हो गया है। स्कूलों की सुरक्षा के लिए तैयार की जा रही नीतियों के कारण स्कूलों में कार्यरत स्टाफ डर गया है। ऐसे में जहां लाखों शिक्षित लोग बेरोजगार हो जाएंगे। वहीं शिक्षा देने में भी दिक्कत आएंगी। इस मौके पर नेहरू बालोद्यान, उमानाथ सिंह पब्लिक स्कूल, हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल, सेंट जवियर्स स्कूल, होली चाइंड एकेडमी, सनबीम स्कूल, मां दुर्गा जी विद्यालय आदि ने प्रतिभाग किया।