मछलीशहर। पहाड़पुर गांव के उचित दर विक्रेता के खिलाफ एसडीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि निर्धारित मात्रा से कम स्टाक जांच में पाया गया।
सूत्रों की माने तो मंगल बाजार के एक गल्ला माफिया कोटेदारों का खुद पैसा जमा करता है और उनका खाद्यान्न उठा लेता है। जो कोटेदार नहीं देते उनके खिलाफ शिकायत कराकर कार्रवाई करवाता है। पहाड़पुर गांव के कोटेदार का खाद्यान्न माफिया ने 55 बोरी रास्ते में ुतरवा लिया। और झिकझिक हुआ तो उसने एसडीएम को सूचना दे दी। एसडीएम ने निरीक्षण किया तो 34 कुंतल गेहूं और 19 कुंतल चावल कम पाया। कोटेदार ने गल्ला माफिया के बारे में बताया तो एसडीएम ने लिखित मांगा। बावजूद इसके गल्ला माफिया से साठगांठ कर प्राथमिकी सिर्फ कोटेदार के खिलाफ कराई गई है। इसकी चर्चा है। लोगो का कहना है कि गल्ला माफिया एसडीएम का करीबी है। एसडीएम विमल कुमार दुबे का कहना है कि वे जानते भी नहीं। उन्होंने खुद चेक किया था। जिसमें कमी पाए जाने पर केस दर्ज कराया गया है।