फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने गोली मारकर लूटी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पाली सुभाषपुर मार्ग पर शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की बाइक लूटने का प्रयास किया। युवक के शोर मचाने पर एक बाइक पर सवार दो लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने ओवरटेक कर पीछा कर रहे बाइक सवार को गोली मारकर घायल कर दिया और उसकी बाइक लूट ले गए। संयोग से गोली पीड़ित के शरीर से रगड़ते हुए निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलि छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मडिय़ाहूं जौनपुर मार्ग सिकंदरपुर बाजार के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाश एक युवक की बाइक लूटने का प्रयास किया। युवक के शोर करने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। बदमाश असलहा निकालकर धमकाते हुए मडिय़ाहूं की ओर भागने लगे। इसी दौरान मोकलपुर निवासी चंद्र प्रकाश अपने मित्र रजमलपुर निवासी आत्मराराम पटेल के साथ आ गए। उन्होंने अपनी बाइक से बदमाशों का पीछा कर लिया। जब वह पाली मझाड़ी मोड़ पर पहुंचे तो बदमाश सुभाषपुर मार्ग पर मुड़ गए। कुछ दूर जाने पर बदमाशों ने चंद्रप्रकाश पर फायर कर दिया। गोली चंद्रप्रकाश के पैर को छीलते निकल गई। मोबाइल टूट गया। वह गिर गए। इसी दौरान बदमाश उनके पास आ गए और असलहा सटाकर उनकी बाइक लूट कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। चंद्रप्रकाश ने पुलिस को लूट की तहरीर दी है। सीओ रामभुवन यादव ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें