सघन मिशन इंद्र धनुष के तहत पूरे जिले में 96 हजार शून्य से दो वर्ष के बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्यक्रम का अक्तूबर माह से शुरु होकर चार महिने तक चलेगा। प्रति माह नौ तारिख से लेकर सात दिनों तक बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डा.ओपी सिंह ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय स्थित सभागार में कही।
उन्होंने बताया कि जो बुधवार व शनिवार को हमारे विभाग का टीकाकरण का कार्य चल रहा है। वह उसी तरह से चलता रहेगा। उसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। सघन मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम अलग चलाया जाएगा। इसके लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। जिससे सभी बच्चे को लाभांवित करने के साथ ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाए। बच्चों का टीकाकरण करने के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। टीकाकरण करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। इसमें आंगनबाडी कायकर्ताओं को भी लगाया जाएगा। इसके लिए बात चीत चल रही है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उक्त टीकाकरण करने के लिए प्रत्येक माह की नौ तारिख से लेकर सात दिनों तक की तिथि निर्धारित की गई है। साथ ही यह कार्यक्रम अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर व जनवरी माह तक चलेगा। इस टीकाकरण से सात प्रकार की बीमारियां से बच्चे का बचाव होगा। जिसमें डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, हेपेटाअटिस बी, जेई व नीमोनिया रोग से बच्चों का बचाव होता है। इस अवसर पर डा.आरके सिंह, यूनीसेफ डीएमसी रेनू सिंह , जिला प्रतीरक्षण अधिकारी आरएन तिवारी, व डब्ल्यूएचओ डा.मानिक आदि उपस्थित रहे।