फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिले चारों भाई, हर्षित हुई अयोध्या

Thu, 05 Oct 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
विज्ञापन
भरत मिलाप
विज्ञापन
पंडित जी रामलीला समिति टाउन एरिया का ऐतिहासिक भरत मिलाप मंगलवार रात हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।  चारों भाइयों का मिलन देखकर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई।  इसी दौरान शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों, चौकियों सहित सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  शोभायात्रा का शुभारम्भ अहियापुर मोड़ से हुआ। मुख्य अतिथि कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राम प्रकाश पांडेय रहे। अतिथियों ने मर्यादा भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप जलाकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया।
विज्ञापन


  इसके बाद आकर्षक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा ओलन्दगंज पहुंची जहां पहले से प्रभु श्रीराम, अनुज लक्ष्मण एवं माता सीता मंच पर विराजमान रहे। शोभायात्रा के अन्त में भरत एवं शत्रुघ्न की रथ थी जो जैसे मंच के पास पहुंची।  सभी भाइयों का मिलन हुआ जहां जय श्रीराम सहित अन्य जयघोषों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान निर्णायक मंडल ने  प्रथम, द्वितीय, तृतीय सहित सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष से संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट एवं ओलन्दगंज चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष से संचालन अनिल गुप्ता ने किया।

लाग में प्रथम दयाराम वाराणसी, द्वितीय देवानन्द वाराणसी, तृतीय सन्तोष वाराणसी रहे। वहीं तमाम अखाड़ा, काली/दुर्गा नृत्य, भोला मसाले का रथ के अलावा जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद का झांकियां लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बनी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजनाथ गुप्ता, श्रवण जायसवाल, पंकज जायसवाल, दीपक जायसवाल, उमेश गुप्ता, रामकुमार साहू, आशीष गुप्ता, महामंत्री अनिल जायसवाल, मंत्री लक्ष्मीकान्त केशरवानी, रमेश चन्द्र सेठ, दयाशंकर साहू, राजेश साहू, लालजी गुप्त, राजेन्द्र जायसवाल, संदीप अग्रहरि, विनोद बैंकर, राजेन्द्र साहू, केवल चन्द्र एडवोकेट, जय प्रकाश जायसवाल, संदीप अग्रहरि, रमेश साहू का सहयोग सराहनीय रहा। रामलीला समिति के अध्यक्ष किशन लाल हरलालका ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें