फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी न होने से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के कोहडन गांव में बीते 11 सितम्बर की शाम संजय गौतम (25) को मारपीटकर घायल करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को नोनारी गांव के निकट जमालापुर-बाबतपुर मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम अयोध्या प्रसाद व सीओ रामभुवन यादव ने समझा बुझाकर घंटे भर बाद जाम को समाप्त करवाया।
विज्ञापन

कोंहडऱ गांव निवासी संजय गौतम की पिटाई के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो की गिरफ्तारी भी कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि मारपीट में युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि जिस मुकदमे में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है उसमें आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस कोर्ट के आदेश के बिना नहीं कर सकती। ऐसे में ग्रामीण बिना जाने समझे गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें