स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान 21 माह से मानदेय नहीं मिलने पर रोष जताया। साथ ही शीघ्र मानदेय दिलाने की मांग की। खंड विकास अधिकारी को संबोधित पत्रक एडीओ कापरेटिव संजय राजभर को सौपा। धरने में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया,संतोष मिश्र, सुनीता, सुमन, अभिषेक, पवन, चंदन, सुर्यलाल, मूलचंद, संदीप, फूलचंद यादव आदि मौजूद रहे