छात्रों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर तिलकधारी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग किया है। छात्र नेता गौरव सिंह ने कहा कि तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य की मंशा छात्रसंघ चुनाव कराने की नहीं है। उनको पूर्व में कई बार ज्ञापन दिया गया। लेकिन उनके द्वारा चुनाव की घोषणा न करके येन-केन-प्रकारेण आश्वासन दिया जा रहा है। जबकि सूबे में नई सरकार बनते ही राज्य सरकार ने सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव प्रणाली को समय सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। जिसका अनुपालन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं महाविद्यालय प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रहा है। जिससे छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। इस मुद्दे पर जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही महाविद्यालय प्रशासन से बात कर चुनाव के तिथि की घोषणा की जायेगी। इस मौके पर आर्यमा मिश्रा (बिट्टू), किशन विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह, प्रिंस सिंह, वरूण सिंह निहाल, विशाल सिंह, पवन पाण्डेय, हेमन्त यादव, मिन्टू कुमार, प्रशान्त सिंह सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।