शादी की जिद पर अड़े प्रेमी युगल की पुलिस ने थाने के पास स्थित मंदिर में शादी करवा दी। दोनों की जिद पर उनके परिजन भी शादी के लिए राजी हो गए।
क्षेत्र के समोपुर गांव निवासी बेचू चौहान की 20 वर्षीय पुत्री मंजू का गांव के ही 21 वर्षीय युवक सूरज चौहान पुत्र संतोष चौहान से दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों बिना परिजनों के इच्छा के एक दूसरे से मिलते रहे। मंगलवार की रात को मंजू अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी। जिस पर मंजू की माँ उषा चौहान ने यूपी 100 पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस समय तो दोनों को समझा दिया। परन्तु बुधवार को दोनों थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह से अपनी शादी करने की जिद पर अड़ गए। उन्होंने दोनों के परिजनों को बुलाया। जहाँ पर लड़की की माँ उषा तथा लड़के के पिता संतोष तथा ग्राम प्रधान रामावतार चौहान दोनों को समझने का प्रयास किए। जब वे नहीं माने तो रजामंदी से दोनों मंदिर के सामने स्थित हनुमान मंदिर पर एक दूसरे को जयमाल तथा सिंदूर पहना कर शादी रचा लिया।