फसल ऋण मोचन योजना के दूसरे चरण में 24 हजार 197 किसान लाभान्वित होंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इन किसानों को अक्तूबर माह के दूसरे सप्ताह में ब्लाकवार कैंप लगाकर फसली ऋण माफी प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। ऋण माफ करने के लिए बैंकों में एक अरब 43 करोड़ 34 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि पहुंच गई है।
फसल ऋण मोचन योजना के तहत कुल 98 हजार 831 किसानों का फसली ऋण माफ होना है। जिसमें प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय पर कैंप लगाकर 15 हजार 298 किसानों का फसली ऋण माफ कर प्रमाण पत्र बाटा जा चुका है। दूसरे चरण में इस योजना से लाभान्वित करने के लिए 24 हजार 197 किसानों का चयन किया गया है। जिनका फसली ऋण माफ किया जाएगा। इन किसानों के फसली ऋण की धनराशि माफ करने के लिए सरकार द्वारा बैंकों में धनराशि भेजी जा चुकी है। जो किसानों के खाते में जमा कर उनका ऋण माफ कर फसली ऋण माफी प्रमाण पत्र दिया जाएगा।