फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. रमन को करेक्शनल हेल्थ केयर लीडरशिप अवार्ड

विज्ञापन
डा. रमन सिंह
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के मूल निवासी डॉ. रमन सिंह को अमेरिकन करेक्शनल हेल्थ केयर लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वह अमेरिका के लुसियाना राज्य के स्वास्थ्य एवं गृह विभाग के निदेशक पद पर तैनात हैं। यह पुरस्कार उन्हें अमेरिकन करेक्शनल एसोसिएशन एवं कोअलिशन आफ करेक्शनल हेल्थ अथारिटी की ओर से प्रदान किया गया है। डा. रमन स्व. डा. केदारनाथ सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

डॉ. रमन सिंह काफी दिनों से अमेरिका के लुसियाना राज्य में स्वास्थ्य और गृह विभाग के निदेशक हैं। यह सम्मान अमेरिकन करेक्शनल एसोशिएसन और कोआलिशन ऑफ करेक्शनल हेल्थ अथॉरिटी की ओर से स्वास्थ्य सेवा में बेहतरीन कार्य करने के लिए दिया गया है। डा. रमन सिंह 1994 में एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद एम्स से पीजी की डिग्री ली। करीब दो दशक पहले वह अमेरिका चले गए। उनकी पत्नी डा. प्रीति सिंह भी अमेरिका में डॉक्टर हैं। बड़े भाई डॉ. शांतनु सिंह और उनकी पत्नी भी लंदन में डॉक्टर हैं। छोटे भाई कृष्णन सिंह पेशे से शिक्षक हैं और पाणिनि सिंह जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन रह चुके हैं। डॉ. सिंह को अमेरिका का यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने की खबर से जिले की सामाजिक संस्थाओं, प्रबुद्धजनों, उनके छोटे भाई पाणिनी सिंह आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें