केराकत/बरसठी। केराकत कोतवाली के अकबरपुर गांव में एक व्यक्ति के घर में रविवार की रात घुसकर नकदी और जेवरात समेत डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए। उधर, बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह बाजार स्थित एक मिठाई की दूकान का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर 21 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। केराकत कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी अशोक कुमार के परिवार के सदस्य गर्मी के चलते घर के बाहर सो रहे थे। घर का मुख्य दरवाजा बंद था लेकिन ताला नहीं लगा था। दरवाजा खोलकर चोर अंदर घुसे और नकदी, जेवरात समेत डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। बाक्स और अटैची घर से दूर मैदान में फेंक दिया। सुबह परिजन सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर, बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह बाजार स्थित मिठाई की दूकान के दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर काउंटर में रखे 21 हजार रुपये उठा ले गए। भदोही जिले के करियांव निवासी राधेश्याम पाल की बरसठी थाने के निगोह बाजार में मिठाई की दूकान है। सोमवार को वह दूकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची।