जौनपुर। मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने के लिए श्री दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से शुक्रवार को मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से सद्भावना पुल स्थित गोमती नदी के किनारे बने विसर्जन कुंड पर पूजा अर्चन की गई । पंडित रजनीकांत द्विवेदी ने पूजन कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष मोतीलाल यादव, महासचिव मनीष देव, लालचंद निषाद, आनंद अगहरि, विवेक जायसवाल, दिलीप तिवारी, रत्नेश सिंह, विजय रघुवंशी, उमेश श्रीवास्तव, अतुल प्रताप सिंह व मनीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।