सिंगरामऊ। यूनियन बैंक आफ इंडिया की स्थानीय शाखा में गुरुवार की रात सेंध लगाकर घुसे चोरों चोरी का प्रयास किया। स्ट्रांग रूम के पास पहुंचे चोरों ने सायरन से छेड़छाड़ की लेकिन सायरन बज उठा। सायरन बजते ही चोर भाग निकले।
चोर गुरुवार की रात दो बजे राजा साहब की बाउंड्रीवाल लांघकर पीछे से बैंक पहुंचे थे। सेंध लगाकर घुसे चोरों ने सीसीटीवी का तार नोच दिया और कैमरा तोड़ दिया। चोरों ने स्ट्रांग रूम के पास पहुंचकर सायरन से छेड़छाड़ की तो सायरन बज उठा। बाजार में गश्त पर तैनात पुलिसकर्मी सायरन बजते ही बैंक पहुंच गए लेकिन तबतक चोर भाग निकले थे। मौके पर पहुंची पुलिसकर्मी बैंक के पीछे जाना चाहे तो रास्ते की जानकारी न होने पर बैंक के बगल में रहने वाले चांदसी डाक्टर को बुलाया। उसने दरवाजा नहीं खोला तो पास के तिवारी मेडिकल स्टोर की बाहर बनी सीढी से चढ़कर बैंक की छत पर गए। देखा पीछे ईंट बिखरी थी। घटना की सूचना सिपाही राजेश ने थानाध्यक्ष को दिया। सवा दो बजे थानाध्यक्ष भी पहुंच गए । थानाध्यक्ष ने सूचना आरडीओ संदीप अवस्थी को दी। चार बजे अवस्थी पहुंचे देखा कि चोर स्ट्रांग रूम, लाकर रूम तक पहुंच गए थे लेकिन कुछ ले नहीं जा सके। सीसीटीवी एवं सायरन के साथ छेड़छाड़ हुई है। शाखा प्रबंधक ज्ञान चंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। प्रबंधक ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। क्षेत्राधिकारी बदलापुर विनय कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे पहुंचकर बैंक प्रबंधक से जानकारी ली।