फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्यामपुर(ब्यूरो) । स्वच्छ भारत मिशन पखवारे के अंतर्गत बुधवार को यूपी कौशल मिशन सरोखनपुर के छात्र - छात्राओं ने रैली निकाली। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। रैली इंस्टीट्यूट से रवाना होकर बदलापुर सब्जीमंडी , सरोखनपुर बस्ती से होते हुए इंद्राचौक पर पहुंच कर चौराहे की साफ - सफाई किया। पुन: वापस इंस्टीट्यूट पर आकर समाप्त हुआ। रैली में बच्चे अपने साथ डस्टविन लेकर चल रहे थे । रास्ते मे पड़े कचरे को उठाकर डस्टविन मे डालकर लोगो को स्वच्छता का संदेश दे रहे थे। रैली को यूपी कौशल विकास व डा.बीआर अम्बेडकर कम्प्यूटर के प्रबंधक अनिल भारतीया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रैली के माध्यम से लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना ऐतिहासिक कदम है , जिससे लोग प्रेरित होकर अपने आस - पास को स्वच्छता को आगे ले जा रहे है इस अवसर पर अनीता यादव ने भारत के सुंदर बनावा भईया व स्वच्छता अभियनवा चलावा भईया गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कलीम अंसारी , विनय , गुलशन मैम, विजय , जंगबहादुर, बृजमोहन गुप्ता , सुजीत चौधरी , नितिन तिवारी , चंद्रप्रताप , अंकित, रोशनी मौर्य, काजल कनौजिया , करिश्मा , नेहा, ज्योति , प्रियंका , लक्ष्मी , शिखा शर्मा , अनवर, विकास आदि उपस्थति थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें