महराजगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.ओपी सिंह बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी देख अधिनस्थों को फटकार लगाई। साथ ही प्रत्येक शनिवार को सफाई करने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं होने पर संबंधित के विरुद्घ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
सीएमओ डा.ओपी सिंह को शिकायत मिली की अस्पताल में कई जरुरी दवाएं नहीं है। उन्होंने अधीक्षक से शीघ्र दवाओं का खरीद करने का निर्देश दिया। सालों से खराब एक्सरे मशीन जल्द ठीक कराने को कहा। चिकित्सक देवेंद्र पाल ने आवास की समस्या, पानी व शौचालय आदि समस्या से अवगत कराया। एक महिला ने प्रशव पर बाहर से इंजेक्शन मगवाने की शिकायत की। सीएमओ ने पूछा तो उस इंजेक्शन का स्टाक में उपलब्ध नहीं होना बताया गया। सीएमओ ने दवा हर हाल में रहनी चाहिए। सीएमओ अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र राजाबाजर पर शीघ्र चिकित्सक तैनाती करने की बात कही। इस अवसर पर अधीक्षक यूके सान्याल, डा. देवेंद्र पाल व ओंकार भारती आदि उपस्थित रहे।