फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने यात्री को लौटाया बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। दिल्ली से हाबड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहा युवक कानपुर में उतर गया लेकिन बैग ट्रेन में छूट गया। युवक ने कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ ने जंघई स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर युवक का बैग बरामद कर लिया।
विज्ञापन

कानपुर शहर निवासी गौरव त्रिपाठी पूर्वा एक्सप्रेस में सवार होकर कानपुर आ रहे थे। ट्रेन की एसी कोच बीटू में 15 नंबर सीट पर उनका आरक्षण था। युवक कानपुर स्टेशन पर उतर गया लेकिन उसका बैग सीट पर ही छूट गया। युवक ने फौरन रेलवे कंट्रोल को सूचना देकर सीट पर बैग छूटने की जानकारी दी। कंट्रोल ने इसकी सूचनी जंघई आरपीएफ प्रभारी को दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान श्रीनिवासन पाठक व बृजभान द्विवेदी ने सुबह करीब 5:20 बजे ट्रेन जैसे ही जंघई स्टेशन पर पहुंची तो सीट से युवक का बैग कब्जे में ले लिया। बैग सुरक्षित मिलने की जानकारी आरपीएफ ने कंट्रोल को दी। कंट्रोल से मिले पीड़ित के नंबर पर आरपीएफ के जवान ने बात की तो उसने बताया कि उनका साथी अतुल कुमार पीडब्ल्यूआई जंघई मे कार्यरत हैं। बैग उनके हवाले कर दिया जाए। आरपीएफ ने अतुल कुमार का परिचय पत्र देखा और दोनों की बात कराने के बाद बैग उसके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें