जिले के डोभी, बदलापुर, महराजगंज, केराकत, सुईथाकला, मुफ्तीगंज, खुटहन, शाहगंज सोंधी आदि विकास खंडों पर किसानों का ऋण मोचन प्रमाण शिविर लगाकर क्षेत्रीय विधायकों एवं प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने वितरित किया। इस दौरान डोभी में बैंक अधिकारियों द्वारा एक किसान को जेल भेजवाने की धमकी देकर ऋण जमा कराएं जाने का मामला उठा। जिस पर नाराज केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने नाराजगी जताई। और किसान का पैसा वापस करने का निर्देश दिया।
डोभी: विकासखंड सभागार में 253 किसानों को ऋण मोचन प्रमाणपत्र विधायक दिनेश चौधरी के द्वारा वितरित किया गया। भारतीय स्टेट बैंक यूनियन बैंक, ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंकों में कुल 778 किसानों का का कर्ज माफ हुआ है। पूरनपुर गांव निवासी किसान अजय सिंह से यूनियन बैंक चंदवक के अधिकारियों द्वारा पात्रता के बावजूद जबरन लोन जमा करने का मामला उठाया। विधायक ने शिकायत सुनते ही बैंक अधिकारी को तलब किया। अधिकारियों द्वारा गलती स्वीकार किए जाने पर सुधारने का आश्वासन दिए जाने पर मामला शांत हुआ। शिविर में किसानों के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई थी। इस अवसर पर डॉक्टर निपेद्र सिंह वीडीओ राजीव शर्मा एडीओ वंश बहादुर सिंह बैंक के अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे संचालन तकनीकी सहायक रमेश यादव ने किया।
बदलापुर: बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि किसानों की खुशहाली से ही राष्ट्र खुशहाल होगा। उन्होंने ब्लाक के 680 किसानों को दो करोड़ पचहत्तर लाख रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किया । ऋण माफी प्रमाण पत्र मिलते ही खुशी से लवरेज किसान मंच पर गदगद दिखे। शिविर समारोह का संचालन शिक्षक केशव सिंह तथा आगंतुकों के प्रति आभार खंड विकास अधिकारी पीसी यादव ने व्यक्त किया। शिविर में दुर्गेश तिवारी, सतई राम, प्रयास उपाध्याय प्रधान, बब्बू शर्मा, राजेश दुबे, सुरेश चौहान, बड़कऊ मिश्रा, क्षेत्र में स्थित सभी बैंक के प्रबंधक, किसान आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
केराकत : विकास खंड सभागार में 241 किसानों को कर्जमाफी प्रमाण पत्र विधायक दिनेश चौधरी ने वितरित किया। 351 लाभार्थी चयनित किये गए थे। विधायक ने बताया कि शेष प्रमाण पत्र बैंकों द्वारा किसानों को दिया जायेगा। ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण समारोह की अध्यक्षता बीडीओ राजीव कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि जितने किसान थे 10 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के कर्जमाफी का लाभ उन्हें मिला है। इस मौके पर एडीओ कृषि रामअवध राम, शाजिद अंसारी, आसिफ अंसारी, हरिहर लाल, रमेश गौतम, सुरेंदर सिंह, प्रवीण सिंह, हवलदार यादव, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
खेतासराय : नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव ने विकास खंड शाहगंज (सोंधी) के प्रांगण में ऋण मोचन योजना के अंतर्गत लाभान्वित 793 किसानो को प्रमाण पत्र वितरण किया। जिसमें सोंधी के 772 व करंजा कला के 21 किसान शामिल थे। राज्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने जो वादा चुनाव के पूर्व किया था उसे पूरा कर रही है। गन्ना किसानों को 23 हजार 800 करोड़ भुगतान किया। जो पिछली सरकार से 15 गुना अधिक है।
सुईथाकला : स्थानीय विकास खंड सभागार में बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने 703 किसानों क कर्ज माफी प्रमाण पत्र एक समारोह के दौरान वितरीत किया। उन्होंने कहा कि नौ बैंकों ने इस विकासखंड के किसानों का चार करोड़ 36 लाख पचास हजार 856 रूपये का कर्ज माफ किया है। इस मौके पर पंकज मिश्र, पवन पाल, अजीत प्रजापति, खंड विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।
मुफ्तीगंज : स्थानीय सभागार में क्षेत्रीय विधायक दिनेश चौधरी ने 128 किसानों का प्रमाण पत्र वितरीत किया। इस मौकेपर वीरेंद्र प्रताप सिंह, रामचंद्रर राय सदानंद राय, खंड विकास अधिकारी रबीश कुमार, डा. नीपेंद्र सिंह, आरके यादव आदि मौजूद रहे। संचालन डा. रमेश यादव ने किया
खुटहन: विकासखंड सभागार में नग र विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने 599 किसानों का कर्जमाफी प्रमाणपत्र एक समारोह के दौरान वितरीत किया। इस मौके पर राधेश्याम यादव, चंदबली, हरिशंकर, तिलकधारी, रामबरन पाल, जय प्रकाश सिंह, रमाकांत, अब्दुगनी, जोखई गुप्ता, लालजी, प्रेमा देवी, रामअवध आदि किसान मौजूद रहे।