फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलापुर,सिरकोनी,केराकत ब्लाक हैं अतिदोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य भू-जल मिशन योजना के अंतर्गत अतिदोहित श्रेणी वाले ब्लाकों को सुरक्षित श्रेणी में लाने के कार्य की समीक्षा की गई। इस दौरान जिले के तीन ब्लाक बदलापुर, सिरकोनी व केराकत को अतिदोहित श्रेणी से सुरक्षित श्रेणी लाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने वन विभाग, भूमि संरक्षण, कृषि, सिचाई, जलनिगम आदि विभागों की डीपीआर के लिए निर्देशित किया। भूगर्भ जल विभाग के सीनियर हाइड्रोलाजिस्ट महातिम सिंह द्वारा बताया गया कि रिचार्ज में किसानों को विशेष रूप सें समझाना व बताना है कि टेडिसनल सिचाई के तरीके को समाप्त कर माइक्रो एरीगेशन जैसे ड्रिप स्पिंगलर आदि विधि से फसलों की सिंचाई करें, ऐसी सिचाई से 30-35 प्रतिशत पानी की बचत होती है। जिले के बदलापुर, सिरकोनी व केराकत ब्लाकों में तकनीकी रूप से माडल रिचार्ज की आवश्यकता है। जिसमें तालाबों का निर्माण व जीर्णोंद्धार, पक्के चेकडैम, बंधी, श्हरी क्षेत्र में रूफटाफ हार्वेस्टिंग का निर्माण, कंटूर बनाना आवश्यक है। जिससे वर्षा का जल सीधे न बहे। बल्कि वह जमीन के अंदर जाए। डीएम ने इस कार्य के लिए जनजागरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता उमाकांत तिवारी को निर्देशित किया कि टीसीसी के जितने सदस्य है। उनसे उनके विभाग की पांच वर्ष की कार्ययोजना को संकलित करते हुए उनका स्थलीय सत्यापन करें। इसकी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में उनके सभाकक्ष में चार अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 बजे बैठक में उपस्थित होकर दे। जिससे 10 अक्टूबर तक इस योजना को क्रियान्वित किया जा सके। इस अवसर पर सीडीओ आलोक सिंह, अधीक्षण अभियंता लघु सिचाई बीबी सिंह, महातिम सिंह, सहायक अभियंता जलनिगम एके श्रीवास्तव, एसडीओ. वन आरएन मिश्र, सिंचाई और जल संसाधन शिवेन्द्र प्रताप सिंह, एक्सईएन लघु सिंचाई यादवेंद्र सिंह, आनंद कुमार मौर्य, देवी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें