फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले माता रानी के दरबार, गुलजार हुए पूजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शहर समेत जिले भर में गुरुवार की शाम मां दुर्गा के पटाभिषेक हुए। इसी के साथ श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन को मां भगवती के दरबार खुल गए। वैदिक मंत्रोचार के बीच पंडालों के पट खुलते ही देवी भक्त मां भगवती के जयघोष करने लगे। जिससे पूजा पंडाल गुलजार हो गए। इससे पहले पूरे दिन समिति के सदस्य तैयारियों में लगे रहे। फिर शुभ मुहूर्त आते ही विभिन्न पंडालों में घंटे-घड़ियाल व शंख ध्वनियों के बीच पट खोलने का सिलसिला शुरू हो गया। पंडालों से भक्ति गीतों की गूंज उठने लगी। शाम ढलते ही शहर की फिजा दूधिया रंग के प्रकाशमय हो गई। पुरुष, महिला व बच्चे देवी दर्शन को पंडालों में पहुंचने लगे। दर्शनार्थियों की रात को चहलकदमी से नगर गुलजार रहा।
नगर के ओलंदगंज फल वाली गली, बदलापुर पड़ाव, कोतवाली, मियांपुर समेत अन्य स्थानों पर बने पूजा पंडालों में पूजा अर्चन के लिए शहर से लेकर गांवों तक के लोग पहुंचने लगे। शाहगंज, केराकत, मछलीशहर, मड़ियाहूं, बदलापुर, नौपेड़वा, खुटहन, खेतासराय, सुजानगंज, मुंगराबादशाहपुर आदि ग्रामीण इलाकों में भी आकर्षक पूजा पंडाल सजाए गए हैं। सभी पूजा पंडालों में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। मेला में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटे और किसी को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है। या देवी सर्व भूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता जैसे महामंत्र से पंडाल गूंजते रहे। मां देवी दुर्गा की आस्था के सामने सारे तंत्र कम पड़ गए। परमानतपुर स्थित मैहर माता मंदिर में भी सुबह दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ रही। घरों में भी लोगों ने कलश स्थापित कर पूजा पाठ शुरू कर दिया है। पूजा स्थलों पर भव्य तोरणद्वार एवं बड़े एवं आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर क्षेत्र में 51 पूजा पंडालों सहित क्षेत्र के देवी मंदिरों में गुरुवार को कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्रि पर्व आरंभ हो गया। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालुओं का तांता सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए कालीजी मंदिर, दुर्गा मंदिर, शीतला माई मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें