फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सड़कों की दशा बद से बदतर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शहर की सड़कों की दशा बद से बदतर हो गई है। बारिश के चलते स्थिति और भी नारकीय हो गई है। कीचड़ से सनी सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। नवरात्र में सबसे अधिक परेशानी श्रद्धालुओं को हो रही है।
विज्ञापन

कहीं चौड़ीकरण के नाम पर तो कहीं नाली निर्माण के लिए सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं। बिजली का ताल अंडर ग्राउंड करने के लिए भी कई स्थानों पर सड़कों को खोद दिया गया है। खोद कर छोड़ी गई सड़कों पर चलना पहले से ही मुश्किल रहा, लेकिन बारिश ने मुसीबत और बढ़ा दी है। बारिश के चलते शहर की सड़कें कीचड़ में सन गई है। किसी भी शहर की सड़कों को देखकर वहां के विकास व उन्नति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। सड़कें क्षेत्र विशेष की आधारभूत संरचना की नींव मानी जाती है। लेकिन जौनपुर शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति से यहां का विकास थमता हुआ नजर आता है। नगर विकास राज्यमंत्री शहर विधानसभा से ही विधायक हैं। बावजूद शहर की सड़कें दुर्दशा की शिकार हैं। पॉलीटेक्निक चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक की सड़क पर जगह जगह पानी जमा है। रुहट्टा में सड़क की दशा और भी खराब है। ओलंदगंज से जोगियापुर, सद्भावना पुल रोड, नगर कोतवाली, उर्दू बाजार, नवाबयूसुफ रोड, सब्जी मंडी आदि प्रमुख स्थानों पर भी सड़कें बेहद खराब हो गई हैं। पैदल या बाइक से चलने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नवरात्र का पर्व शुरू हो गया है। शहर में भी जगह जगह पूजा पंडाल बने हैं। लोग घरों से पूजन अर्चन के लिए निकलते यहैं तो कीचड़ से सनी सड़कों पर पहुंचते ही प्रशासन को कोसते हैं। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद कृष्ण चंद्र का कहना है कि शहर की जो सड़कें खराब हैं वह सब लोक निर्माण विभाग की सड़कें हैं। नगर पालिका की सड़कों की मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें