मीरगंज। स्वच्छ भारत के जिला परियोजना समन्वक अनूप सिंह ने बुधवार को मछली शहर ब्लाक के अलापुर गोधना गांव में बनाए जा रहे शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई शौचालय मानक विहीन बने पाए गए। उक्त जांच ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर डीएम के निर्देश पर की गई।
मछलीशहर ब्लाक के अलापुर गोधना गांव के लाल बहादुर ने डीएम को पत्र लिखकर शौचालयों के निर्माण में धांधली का आरोप लगाया था। जिसमें 1050 की जगह 700 ईट का प्रयोग होने की शिकायत की गई। डीएम ने डीपीआरओ को जांच कराने निर्देश दिया। बुधवार को स्वच्छ भारत के जिला परियोजना समन्वक अनूप सिंह गांव पहुंचकर शौचालय की जांच की। जिसमें 112 शौचालय पूर्ण पाए गए। बाकी शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जितने शौचालय बन गए हैं। इसमें कुछ मानक के अनुरूप नहीं बनाए गए हैं।