फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमजीवी कांड के आंतकी पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर । श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में 2005 में हुए बम विस्फोट मामले के आतंकी आरोपी हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन और नफीकुल विश्वास को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को जिला कारागार से कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया था। आरोपियों ने अपना अधिवक्ता बदलने की बात कही जिसे संज्ञान में लेते हुए न्यायाधीश ने सहमति प्रदान कर दी। इस मामले में एडीजे प्रथम एमपी सिंह ने बहस के लिए छह अक्तूबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार 28 जुलाई 2005 की शाम करीब सवा पांच बजे पटना से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की साधारण बोगी में हरपालगंज स्टेशन के हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास बम धमाका हुआ था। इस घटना में 12 यात्रियों की मौत हो गई थी जबकि 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में चार आतंकी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और विचारण हुआ। इस दौरान दो आतंकी आरोपी मो. आलमगीर उर्फ रोनी तथा ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबू भाई को दोष सिद्ध पाते हुए फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। बहस के स्तर पर इन दोनों आतंकी आरोपियों हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन और नफीकुल विश्वास को अन्य मामले में सुनवाई के लिए हैदराबाद जेल भेजा गया था जिसके कारण इनके मामले में बहस नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें