फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन विक्रेताओ ने किया संमेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के वाजिदपुर में सोमवार को राशन विक्रेताओं के सम्मेलन में उचित दर विक्रेताओं ने अपनी समस्याएं उठाईं। इस दौरान जफराबाद विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह उनकी समस्याओं को दूर कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सम्मेलन में विधायक ने कहा कि आप लोग मेहनत व ईमानदारी के साथ कार्य करें और गरीबों में निरंतर राशन का वितरण करें। किसी गरीब पात्र को कोई समस्याएं न हो, इसका ध्यान दें। हर समस्याओं व संघर्षों में हम आपके के साथ खड़े रहेंगे। जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि विधवा, विकलांग व गरीबों का राशन न छूटे और उनको बराबर राशन मिलता रहे। इन गरीबों को राशन नहीं मिला तो हम सब की मेहनत बेकार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों का राशन कार्ड न होने पर उनका राशन कार्ड बनवाने में उनकी मदद करें और अपात्रों को चिह्नित कर उनकी सूचना संबंधित अधिकारी सौंपे। जिससे उनके खिलाफ जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाय जिससे पात्रों को परेशानी न हों।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि हमारे साथ न्याय नहीं होगा तो हम हड़ताल व धरना-प्रदर्शन करेंगे और न्यायालय का दरवाजा खटखटायेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष, जिलाध्यक्ष हरखू सिंह , जवाहिर यादव, सुनील गुप्ता, अनिल, पदमाकर उपाध्याय, आनन्द कुमार शुक्ल, अरूण निषाद, कामता प्रसाद राजभर, महेन्द्र यादव, लुकमान अहमद, भोलाराम, आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें