फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पोलियो की खुराक पिलाकर किया शुभारंभ

विज्ञापन
बच्चे को पोलियोरोधी खुराक पिलाते जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिला चिकित्सालय स्थित बूथ पर जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने रविवार को एक शिशु को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ध्यान रखा जाए कि कोई बच्चा पोलियोरोधी खुराक पीने से वंचित न रह जाए। घर-घर जाकर बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने में किसी तरह की लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चिकित्सालय परिसर सहित पुरुष व महिला वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही मरीजों से अस्पताल से दवा आदि सुविधाएं मिलने के बारे में पूछा। प्रसव वार्ड की उन्होंने व्यवस्था देखी और प्रसूता महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने सीएमएस को अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवाएं मुहैया कराने और मरीजों के साथ नम्रता से पेश आने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह ने बताया कि जिले के सभी 1909 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाने का कार्य शुुरू कर दिया गया है। 18 से 22 सितंबर तक घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 1218 टीम और वैक्सीनेटरों की 3654 टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें 694211 आवासों पर जाकर बच्चों को पोलियोरोधी खुराक देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें