फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ौर्ति विसर्जन पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर। गोमती नदी के किनारे मां दुर्गा की मूर्तियों के विर्सजन के लिए जो कुंड बनाया गया है। वह न केवल हाईकोर्ट के मानक के विपरीत है। बल्कि उसमें शहर का गंदा जल बहाया जा रहा है। इसको लेकर गुरूवार को स्वच्छ गोमती अभियान के सदस्यों ने नदी के किनारे हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर नगरपालिका के ईओ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंदा पानी बहाव के लिए लगाए गए पाइप लाइन देख कर दंग रह गये। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इसे शीघ्र ही हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्व्च्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए गोमती नदी के किनारे जो कुंड स्थापित किया गया है। वह मानक से परे है। उसमें प्रतिमाओं का विर्सजन किया जाना धार्मिक भावना के साथ खिलवाड़ किया जाना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गोमती अभियान के सदस्य इस बार मूर्तियों का विसर्जन ऐसी हालात में नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इससे प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। नगरपालिका ईओ मौके पर पहुंच कर कुंड का निरीक्षण किये। इस दौरान संयोजक डॉ. राजवीर सिंह महामंत्री विकास शर्मा ने कहा कि नाले का पानी बंद नहीं कराया गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर राजेंद्र विश्वकर्मा, मनोज तिवारी, वृजेश मौर्य, अंकित सिंह, बलराम निषाद, लालजी निषाद, मोहनिश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें