फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल में बच्चों की अनुपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता में कमी के चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो प्रधानाध्यापकों समेत तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया और एक को सहायक अध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। बीएसए ने यह कार्रवाई खंड विकास अधिकारी मछलीशहर की जांच रिपोर्ट पर की है।
विज्ञापन

मछलीशहर के खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव ने गुरुवार को क्षेत्र के कई प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों का औचक निरीक्षण किया। जूनियर हाईस्कूल टिकरा में कुल 16 बच्चों का नामांकन हुआ है जबकि मौके पर सिर्फ आठ बच्चे उपस्थिति मिले। यहां बच्चों के शिक्षा का स्तर भी बेहद घटिया पाया गया। छठवीं के बच्चों को गणित, अंग्रेजी ही नहीं भांसा का भी ठीक से ज्ञान नहीं है। कमोबेश यही स्थिति प्राथमिक विद्यालय टिकरा में भी रही। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच आख्या को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने प्राथमिक विद्यालय टिकरा के प्रधानाध्यापक निलेश तिवारी, सहायक अध्यापक भरत यादव और पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरा के प्रधानाध्यापक कमलेश यादव को निलंबित कर दिया। जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरा के सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें