जौनपुर। जेसीआई की ओर से स्वच्छता अभियान नगर पालिका परिषद से जेसीज चौराहा तक चलाया गया। अध्यक्ष अनिल बैंकर ने इस मुहिम की व जेसी सप्ताह के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा जेसीआई एक नया इतिहास लिखने वाला है। पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। राष्ट्रहित में यह कार्यक्रम हर साल करती है। डे-इंचार्ज कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि जिस तरह हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं। पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू व चंद्रशेखर जायसवाल, सप्ताह चेयरमैन संतोष अग्रहरि व पूर्व अध्यक्ष संजय बैंकर, हाथ में तख्ती लिए और रास्ते भर सफाई करते हुए व नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। सचिव संजय गुप्ता व कोषाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने उपस्थित लोगों से जौनपुर को स्वच्छ रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष आलोक सेठ, पंकज जायसवाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्रवण जायसवाल, सलमान शेख, धर्मेन्द्र सेठ, संदीप पाण्डेय, आशुतोष जायसवाल, अमित निगम, अतुल गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल, अजय नाथ, संतोष अग्रहरि, राधेश्याम आदि ने सहयोग किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक भरत सेठ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।