फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 करोड़ की लागत से होगा जौनपुर-खुटहन मार्ग का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केंद्रीय मार्ग निधि योजना के तहत जौनपुर-खुटहन मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। 27 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए 41 लाख रूपये पहले ही मिल चुका है। 5.71 करोड़ रुपये मंगलवार को कार्यदायी संस्था के खाते में भेज दिया गया। सड़क निर्माण के लिए धन मिलने के बाद लोगों में उम्मीद बढ़ी है कि आवागमन में हो रही दिक्कत से लोगों को छुटकारा मिला जाएगा।
विज्ञापन

जौनपुर-खुटहन मार्ग की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है। विगत बीस वर्षो से क्षेत्र के लोग इसी रास्ते से होकर आते जाते हैं। सड़क की हालत दयनीय होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव की पहल पर सड़क निर्माण के लिए 32 करोड़ रूपये स्वीकृत हुआ है। सड़क का निर्माण कार्यदायी संस्था को सौंपा गया है। 5.71 करोड़ रूपये मंगलवार को कार्यदायी संस्था के खाते में भेज दिया गया। जबकि 41 लाख रूपये पहले ही मुहैया करा दिया गया है। काम पूरा होने के बाद शेष राशि भी कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दिया जाएगा। राज्यमंत्री के इस पहल की क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें