मछलीशहर(ब्यूरो)। हंगामे के कारण भरत मिलाप पर्व को संपन्न कराने के लिए अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया और बैठक भी स्थगित कर दी गई। आसन्न दुर्गा पूजा और भरत मिलाप पर्व को लेकर महासमिति की बैठक बुधवार को मछलीशहर नगर के मोती काम्प्लेक्स में हुई। जिसमें भरत मिलाप पर्व को सम्पन्न कराने हेतु अध्यक्ष का चुनाव होना था।बैठक में अध्यक्ष शिशिर उमर वैश्य के द्वारा महासमिति के संरक्षक मंडल के सदस्यों को अपना इस्तीफा सौपा गया। इसके बाद नए अध्यक्ष के चुनाव के दौरान दो लोगों का नाम आने पर आम सहमति नहीं बन पाई और हंगामा होने लगा।जिसे देखते हुए बैठक स्थगित कर दी गयी। बैठक में महासमिति के संरक्षक समिति के सदस्य दिनेश चन्द्र सिन्हा,पन्ना लाल,नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल,भोला शंकर श्रीवास्तव,सुबास चंद्र,जीवन लाल अग्रहरि, राकेश जायसवाल,शत्रुध्न जायसवाल,राजेश दूबे,प्रदीप भोज्यवाल,लाल बहादुर टंडन आदि मौजूद रहे।