नेवढिय़ा। क्षेत्र के कोहडऱ गाँव में युवक संजय गौतम की गाँव के ही रोहित सिंह, निहाला सिंह व प्रिंस पांडेय द्वारा पिटाई कर दी गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने जमालापुर बाबतपुर मार्ग पर नोनारी बाजार में जाम लगा दिया। उपजिलाधिकारी मडिय़ाहूं अयोध्या प्रसाद, क्षेत्रधिकारी मडिय़ाहूं राम भवन यादव के समझाने बुझाने पर जाम एक घंटे बाद समाप्त हुआ ।
सोमवार को संजय गौतम की पिटाई हुई थी। उधर एसओ रूद्र भान पाण्डेय ने बताया कि कोंहडऱ गाँव के संजय गौतम की पिटाई के मामले में आरोपियों के खिलाफ पीड़ित संजय के तहरीर पर दलित उत्पीडन सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी रोहित सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरप्तारी जल्द हो जायेगी। वहीँ दूसरी तरफ क्षेत्र में यह खूब चर्चा रही कि दोषियों के खिलाफ थानाध्यक्ष नेवढिय़ा द्वारा कार्यवाही तो कर दी गयी थी यह धरना प्रदर्शन क्षेत्रीय लोगो के राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।