मीरगंज। फीडर का घेराव करने के बाद भी मीरगंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति नहीं सुधर पाई है। लगातार हो रही बिजली कटौती से जंघई क्षेत्र के 72 गांवो के लोगो को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई नहीं होने पाने से धान सहित अन्य फसलें सुखने के कगार पर पहुंच गई है। उमस भरी गर्मी मे लोग बिलबिला रहे हैं।7लोंगो के मोबाईल तक बंद हो गये हैं। पिछले 48 घंटे मे मात्र पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पाई है।
जंघई क्षेत्र के तीन फीडर एमबी रुलर व रेलवे फिडर पर एसएसओ जैसे ही सप्लाई लगाता है। ओवरलोड के चलते फीडर ट्रीप कर जाता है। ऐसा बार-बार होता है। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। रही सही कसर फीडर पर पैनल लगाने का काम चल रहा है। उस समय भी बिजली सप्लाई बाधित कर दी जाती है। जिससे लोगो को शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे नाराज होकर मीरगंज के कई गांवो के लोगो ने शनिवार को फीडर का घेराव भी किया था। लेकिन बिजली व्यवस्था मे कोई सुधार नहीं हुआ है।