फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं होने से नगरवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। नगर पालिका मुगराबादशाहपुर द्वारा नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं करने से नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। नगरवासियों ने पेयजल आपूर्ति नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर के सिपाह, अंबेडकर नगर, आदर्श नगर, बभनौटी, आजाद नगर सहित कई मुहल्लों में कई दिनों से पानी आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो रही है। समय से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से मुहल्लेवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उनको पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं आरओ का पानी मंगा कर पीने को विवश हैं। इस संबंध में सिद्धार्थ तिवारी व मोहम्मद कलीम आदि मोहल्ला वासियों ने बताया कि पेयजल आपूर्ति समय से करने के लिए कई बार नगर पालिका प्रशासन से गुहार लगाई गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने शीघ्र समय से पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें