जलालपुर। कान्य कुब्ज भोज्यवाल समाज द्वारा रविवार को प्राथमिक विद्यालय महिमापुर के प्रांगण में तहसील स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया ।जिसमें भोज्यवाल समाज का उत्थान करने पर चर्चा किया गया। साथ ही इस समाज के गरीब लोगों को आर्थिक सहित अन्य सहयोग देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोज्यवाल समाज के जिलाध्यक्ष अरविन्द भोज्यवाल तथा विशिष्ट अतिथि कैलाश नाथ भोज्यवाल रहे।
जिलाध्यक्ष अरविन्द भोज्यवाल कहा कि आज भोज्यवाल समाज आर्थिक सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है ।जिसका प्रमुख कारण शिक्षा का अभाव है। हम सभी स्वजातीय बंधुओं को संगठित होकर संगठन के माध्यम से समाज के दबे कुचले गरीब तबके के लोगों की आर्थिक मदद करना होगा। साथ ही उनको पढ़ाने लिखाने का कार्य करना होगा। स्वजातीय समाज को नशा मुक्त समाज बनाने की दिशा मेें भी पहल करनी होगी। स्वजातीय विधवा महिलाओं को आर्थिक मदद व बेटे-बेटियों कि दहेज रहित शादी करानें मे बहुमूल्य योगदान करना चाहिए। अपने छोटे- मोटे लड़ाई झगड़ों को संगठन के माध्यम से हल करे। मुकदमे बाजी होने की स्थिति में हमारा समाज आर्थिक रुप से कमजोर हो जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता ने स्वजातीय एकता पर बल देते हुए कहा की संगठन के माध्यम से अपने समाज के लोग जो आर्थिक रुप से कमजोर हैं। उन्हे आर्थिक रुप से मदद करके किसी न किसी व्यवसाय से जोड़ने की जरुरत है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए हम सभी लोग जनसंपर्क के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा स्वजातीय बंधुओ को जोड़ने का कार्य करना होगा। तभी हमारे समाज का उत्थान सम्भव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार प्रेम शंकर गुप्ता व संचालन संतोष भोज्यवाल ने किया ।इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष रमेशचंद भोज्यवाल, उपाध्यक्ष संतोष,महेंद्र भोज्यवाल,पवन गुप्ता, संकठा प्रसाद, लल्लू गुप्ता, लालचंद, हरिओम, कैलाश नाथ भोज्यवाल, संतोष, अजय आदि उपस्थित रहे। ।