जौनपुर। मिनी मैराथन दौड़ भंडारी रेलवे स्टेशन से बदलापुर पड़ाव तक रविवार की सुबह हुआ। इसमें एसपी शैलेश पांडेय ने खुद भाग लिया। दौड़ में अरुण चौहान प्रथम, चंद्रशेखर यादव द्वितीय, अरुण कुमार तृतीय, गोकुल यादव चतुर्थ एवं मनीष यादव पांचवें स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में सलोनी सोनकर प्रथम, सोनम बिंद द्वितीय व खुशी वर्मा तृतीत स्थान पर रहीं।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशीले पदार्थ बंद करने पर भी लोग चोरी छिपे उसका सेवन करते हैं। उन्होंने कहा कि जेसीआई जौनपुर एवं प्रशस्य जेम्स के डायरेक्टर संदीप पांडेय द्वारा आयोजन एक नई पहल है। संस्थाध्यक्ष आलोक सेठ ने कहा कि जौनपुर को नशामुक्त बनाने में इससे लोग जागरूक हुए होंगे। संयोजक संदीप पांडेय ने कहा कि नशे के प्रति लोगों को जगाने में यह मदद करेगी। पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, चेयरमैन संतोष अग्रहरि, सचिव संजय गुप्ता ने भी कहा कि इस दौड़ का हमारा उद्देश्य नशामुक्त जौनपुर बनाना है। डे-इंचार्ज पूर्व अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, रवि मिंगलानी, संजय बैंकर, चन्द्रशेखर जायसवाल, रत्नेश गुप्ता, शशांक सिंह रानू, राकेश जायसवाल ने भी अपने विचार रखे। पुलिस अधीक्षक को संस्था द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सलमान शेख, सर्वेश जायसवाल, धर्मेंद्र सेठ, नीरज, पंकज जायसवाल, अतुल गुप्ता, आशुतोष, राजकुमार, मनोज अग्रहरि, डा. एमएम वर्मा, अखिलेश जायसवाल, अनिल गुप्ता, कृष्ण गोपाल, राकेश सेठ, डा. गौरव प्रकाश, रमेश, अजय नाथ जायसवाल, दीपक बाधवा, विशाल वर्मा, संजीव जायसवाल, आलोकमणि, गौरव सेठ, मृत्युंजय, अमित निगम आदि मौजूद रहे। संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया।