मुख्य सचिव कार्मिक के आश्वासन पर महाविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी संघ का 11 सितंबर को होने वाला धरना स्थगित हो गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (जेएन तिवारी गुट) के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन श्रीवास्तव एवं महामंत्री शशि सिंह के निर्देश पर 11 सितंबर को जीपीओ पार्क में होने वाला धरना स्थगित कर दिया गया है। संघ के प्रदेश महासचिव एवं जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि प्रमुख सचिव कार्मिक के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया गया है। संघ के प्रांतीय नेताओं के साथ हुई वार्ता में समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन मिला। परिषद के मुख्य संयोजक जेएन तिवारी, सुरेश चंद मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, आरके उपाध्याय, संगठन मंत्री राजेश सिंह, हरगोविंद यादव के साथ हुई वार्ता में
विभिन्न मांगों पर आश्वासन मिला है।