फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार शिक्षकों का बकाया है पांच करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान दिए जाने वाला मानदेय का भुगतान अधर में लटक गया है। बकाया मानदेय भुगतान के लिए विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ अब आंदोलन की तैयारी कर रहा है। 12 सितंबर को नगर पालिका टाउन हाल मैदान पर आयोजित बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष राममूरत यादव ने बताया कि अप्रैल 2005 से जनवरी 2006 तक विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान दिया जाने वाला मानदेय का भुगतान आजतक नहीं हो सका है। प्रत्येक शिक्षक को प्रति माह 2500 रुपये की दर से भुगतान होना है। जिले में करीब दो हजार शिक्षकों का पांच करोड़ बकाया है। बकाया मानदेय के भुगतान के लिए सुप्रीम कोर्ट से भी सरकार को आदेश हो चुका है। बावजूद इसके सरकार मानदेय भुगतान में टालमटोल कर रही है। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें