फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम को परवान चढ़ाने के लिए डीम ने कराया रिहर्सल

विज्ञापन
जौनपुर में ऋणमाफी प्रमाण पत्र वितरण समारोह स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। फसली ऋण मोचन योजना के तहत जिले के पांच हजार किसानों को फसली ऋण माफी प्रमाणपत्र वितरित करने सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। दस सितंबर को मां दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्दीकपुर में किसानों को प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी प्रमाण पत्र वितरित करेंगी। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा ने शनिवार की शाम अधिकारियों और कर्मचारी को दी गई जिम्मेदारियों का जायजा लेने के लिए रिहर्सल कराया। कार्यक्रम स्थल पर किसानों के बैठने के लिए कुर्सी, टेंट, नाश्ता और उन्हें बसों से लाने आदि की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

फसली ऋण मोचन योजना के तहत जिले में 98 हजार 704 किसानों का ऋण माफ होना है। पहले चरण में 15 हजार 271 किसानों का फसली ऋण माफ किया जा रहा है। इसके लिए बैंकों में पैसा भी पहुंच गया है। बैंक किसानों के खाते में पैसे भेज रहे हैं। पहले चरण में से पांच हजार किसानों को 10 सितंबर को मां दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित समारोह में जिले की प्रभारी मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी लाभार्थी किसानों फसली ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित करेंगी। कार्यक्रम में कहीं कोई चूक न रह जाए, इसके लिए शनिवार को रिहर्सल कराया गया। डीएम सहित और अधिकारी शाम को कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर तैयारियों को जायजा लिया। इस मौके पर सीडीओ आलोक सिंह, एडीएम वित्त व राजस्व आरके मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, जयप्रकाश, डीसी मनरेगा कमलेश सोनी, ओमकार सिंह मौजूद रहे। पांच हजार किसानों को बैंक शाखाओं से लाने के लिए कुल़ 112 बसें लगाई गई हैं। सभी बसें टीडी कालेज के मैदान पर शनिवार को एकत्रित हुई। इन्हें देर शाम किसानों को लाने के लिए रवाना कर दिया गया। दस सितंबर को इन बसों से किसान कार्यक्रम स्थल पर लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें