फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर शिक्षामित्रों का अर्धनग्न प्रदर्शन

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर धरना देते शिक्षा‌मित्र
विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षामित्रों का मानदेय दस हजार मानदेय तय करने पर भड़के शिक्षामित्रों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

धरना सभा में शिक्षामित्र सघ के जिलाध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि पहले प्रदेश सरकार ने माना था कि शिक्षामित्रों के हित में सरकार कोई रास्ता निकालेगी लेकिन दस हजार रुपये मानदेय का ऐलान कर सरकार ने शिक्षामित्रों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि जिस काम के लिए सहायक अध्यापकों को सरकार 40 हाजर से 50 हजार तक वेतन दे रही है, उसी काम के लिए शिक्षामित्रों को दस हजार रुपये मानदेय दिया जाना न्यायसंगत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने फैसले पर फिर से विचार करना होगा। धरना सभा को राजेश यादव, छोटेलाल, नन्हेलाल, दिलीप सिंह, आशीष श्रीवास्तव, संतोष कुमार, अमर बहादुर, दिनेश, दुर्गा मौर्या, नीतू आदि ने संबोधित किया। शिक्षामित्रों ने अपनी मांग से संबंधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें